• Home
  • Crime
  • जमीन के लिए खून का रिश्ता हुआ तार-तार: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
Image

जमीन के लिए खून का रिश्ता हुआ तार-तार: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मधुबनी, 17 अक्टूबर (आशीष यादव) जयनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जमीन के विवाद में एक भतीजे ने अपने सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामचंद्र सिंह (60) के रूप में हुई है, जबकि पुलिस ने आरोपी भतीजे की पहचान रामसेवक सिंह के रूप में की है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रामसेवक कथित तौर पर घर के अंदर गया और पिस्टल लेकर वापस आया।

इसके बाद उसने अपने चाचा रामचंद्र सिंह पर गोली चला दी। गोली लगते ही रामचंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल रामचंद्र सिंह को अनुमंडल अस्पताल, जयनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी रामसेवक सिंह फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। भूमि विवाद में हुई इस हत्या से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

Releated Posts

टाइल्स के गोदाम में हो रहा था गांजे का खेल: 30 लाख की 2.25 क्विंटल खेप बरामद, तस्कर फरार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top