• Home
  • शिक्षा
  • 12 लाख छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, 8 अप्रैल से शुरू होगा इंटर का एडमिशन, करीब 17 लाख से अधिक हैं कुल सीटें
Image

12 लाख छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, 8 अप्रैल से शुरू होगा इंटर का एडमिशन, करीब 17 लाख से अधिक हैं कुल सीटें

पटना, 31 मार्च (अविनाश कुमार) बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले 12 लाख से अधिक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट (11वीं) सत्र 2026-27 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे राज्यभर के छात्रों को राहत मिलेगी।

एडमिशन प्रक्रिया OFSS पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन संचालित की जाएगी। यह प्लेटफॉर्म छात्रों को घर बैठे ही कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरकर राज्य के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में आवेदन करने की सुविधा देता है। इससे प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनेगी।बोर्ड के अनुसार, राज्य के 9988 इंटर स्तरीय संस्थानों में करीब 17 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। इस बार नामांकन प्रक्रिया पिछले वर्षों की तुलना में पहले शुरू की जा रही है, ताकि छात्रों को समय पर दाखिला मिल सके।आवेदन के लिए छात्रों को OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CAF फॉर्म भरना होगा। इसमें मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, रोल कोड, रोल नंबर, जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी देनी होगी। साथ ही मैट्रिक मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है।छात्रों को कम से कम 10 और अधिकतम 20 कॉलेजों का प्रेफरेंस चुनने का विकल्प मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक बार प्रेफरेंस फाइनल होने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा, इसलिए विकल्प चुनते समय सावधानी बेहद जरूरी है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CISCE सहित अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से 10वीं पास छात्र भी आवेदन कर सकेंगे।बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले कॉमन प्रॉस्पेक्टस जरूर पढ़ें, ताकि नियम और प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल सके। अब 8 अप्रैल का इंतजार है, जब लाखों छात्र अपने भविष्य की नई शुरुआत के लिए आवेदन करेंगे।

Releated Posts

बिहार के स्कूलों में संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तैयारी, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

बक्सर, 25 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

आंगनबाड़ी के नौनिहालों ने देखी स्कूल की दुनिया, पहली कक्षा में कदम रखने की झिझक होगी दूर

बक्सर, 10 सितम्बर (विक्रांत) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 10, 2026

डीके कॉलेज में बदली तस्वीर: पढ़ाई सुधारने का संकल्प, नैक ए ग्रेड की दौड़ तेज

बक्सर, 17 अगस्त (विक्रांत) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के द्वितीय महिला डीके कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी…

ByByअशोक अश्क अगस्त 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top