• Home
  • स्थानीय समाचार
  • 12 दिन से लापता नौवीं का छात्र: नहीं मिला कोई सुराग बेटे की राह ताक रहे परिजन
Image

12 दिन से लापता नौवीं का छात्र: नहीं मिला कोई सुराग बेटे की राह ताक रहे परिजन

समस्तीपुर, 21 जून (पद्माकर सिंह लाला) दोस्तों के बुलावे पर घर से निकला 14 वर्षीय छात्र ईशांत कुमार उर्फ छोटू आखिर कहां है? यह सवाल पिछले 12 दिनों से उसके परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। हर बीतते दिन के साथ रहस्य गहराता जा रहा है, जबकि बेटे की सलामती की उम्मीद में माता-पिता की आंखें नम हैं।विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बंगराहा पंचायत निवासी रामप्रीत राय और अभिलाषा देवी का पुत्र ईशांत कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बंगराहा में नौवीं कक्षा का छात्र है।

10 जून की शाम वह दोस्तों के बुलावे पर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिवार की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता और भाई-बहन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए 18 जून को पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह स्वयं गांव पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से मुलाकात की और जल्द बरामदगी का भरोसा दिलाया। एसपी के दौरे के बाद उम्मीद जगी थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नामजद आरोपित पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी और किशोर की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मामले में तेजी लाने तथा जल्द से जल्द ईशांत को खोज निकालने की मांग की है।

Releated Posts

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top