• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • हेलीकॉप्टर ताजिया बना आकर्षण का केंद्र: हिंदू कारीगर की अनोखी कला ने जीता सबका दिल, मुहर्रम पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, दूर-दूर से उमड़ी लोगों की भीड़
Image

हेलीकॉप्टर ताजिया बना आकर्षण का केंद्र: हिंदू कारीगर की अनोखी कला ने जीता सबका दिल, मुहर्रम पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, दूर-दूर से उमड़ी लोगों की भीड़

पटना, 26 जून (पटना डेस्क) मुहर्रम के अवसर पर गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत झिकटिया पंचायत के झिकटिया गांव में इस वर्ष हेलीकॉप्टर की तर्ज पर तैयार किया गया अनोखा ताजिया लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। अपनी आकर्षक बनावट, रंग-बिरंगी सजावट और बेहतरीन कारीगरी के कारण यह ताजिया पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखने के लिए इमामगंज के अलावा डुमरिया, बांकेबाजार, बुढ़वा और आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस ताजिया की सबसे खास बात यह है कि इसे गांव के हिंदू बढ़ई प्रदीप शर्मा ने अपने हाथों से तैयार किया है। पिछले लगभग दस वर्षों से वे लगातार ताजिया बनाने का कार्य कर रहे हैं और हर वर्ष अपनी नई सोच एवं रचनात्मक कला से अलग पहचान बनाते हैं। इस बार उन्होंने ताजिया को हेलीकॉप्टर का स्वरूप देकर लोगों को चौंका दिया है।

ताजिया के पंखे, पूंछ और बॉडी का हू-ब-हू मॉडल देखने वालों को वास्तविक हेलीकॉप्टर का एहसास करा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदीप शर्मा की यह कारीगरी केवल कला का उत्कृष्ट नमूना नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी है। स्थानीय निवासी मो. शमीम ने बताया कि प्रदीप शर्मा पिछले एक दशक से पूरे समर्पण के साथ ताजिया तैयार कर रहे हैं और उन्होंने कभी धर्म की दीवार को अपने काम के बीच नहीं आने दिया।प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस विशेष ताजिया को तैयार करने में लगभग 20 दिनों का समय लगा।

इसके निर्माण में बांस, थर्माकोल, रंगीन कागज तथा आकर्षक लाइटिंग का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। मुहर्रम के अवसर पर पूरे प्रखंड में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला गया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। लोगों ने भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top