• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा डुमरांव: सावन एकादशी पर महारुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति में डूबा पूरा नगर
Image

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा डुमरांव: सावन एकादशी पर महारुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति में डूबा पूरा नगर

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) सावन मास की पावन एकादशी पर डुमरांव नगर के निमेज टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर रविवार को शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित महारुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विशेष रूप से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “हर-हर महादेव” और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ गायत्री परिवार के पुरोहित आचार्य अनिल कुमार सिंह के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।

इस अवसर पर दंपति अजीत कुमार जायसवाल एवं कंचन देवी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से शिवलिंग का महारुद्राभिषेक किया। अनुष्ठान में दिनेश कुमार केशरी, गणेश केशरी, दशरथ प्रसाद विद्यार्थी, संजीव सिंह, संजय कुमार, लल्लू यादव, पवन कुमार सहित गायत्री परिवार के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, शिव आराधना और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध, जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास का इलाका भी भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत दिखाई दिया।इस अवसर पर आचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि गायत्री मंत्र सर्वशक्तिमान महामंत्रों में सर्वोच्च स्थान रखता है। मां गायत्री की उपासना का वास्तविक अर्थ सत्य, प्रकाश और ज्ञान के प्रतीक भगवान सूर्य की आराधना है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक साधना से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और समाज में नैतिक मूल्यों का विकास होता है।गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य अजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि संस्था युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आदर्शों पर चलते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव और शांति का संदेश देने का कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार जनसहयोग से दीप यज्ञ, हवन, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का निरंतर प्रयास कर रहा है।महारुद्राभिषेक के समापन पर श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे आयोजन ने डुमरांव में आस्था, आध्यात्म और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Releated Posts

नम आंखों से दी विदाई: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा श्राद्ध में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक ने बताया गरीबों का हमदर्द

समस्तीपुर, 10 अगस्त (मोहम्मद जमशेद) सरायरंजन प्रखंड के गुढ़मा गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा…

59 साल बाद बांकीपुर में इतिहास ने ली करवट: प्रशांत किशोर ने बीजेपी का अभेद्य किला ढहाया, दोहराई 1967 की कहानी

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया…

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा अजगैवीनाथ धाम, मालिनी अवस्थी के भजनों ने श्रावणी मेले में बांधा ऐसा समां कि रातभर झूमते रहे कांवरिये

पटना, 04 अगस्त (पटना डेस्क) विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के पावन अवसर पर अजगैवीनाथ धाम स्थित नमामि गंगे…

स्केटिंग पर सवार शिवभक्ति का जुनून, समस्तीपुर से देवघर तक युवाओं की अनोखी कांवड़ यात्रा ने मचाई सनसनी

समस्तीपुर, 02 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकलने वाले शिवभक्तों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top