📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी ⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित ⚡अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • हड़ताल पर सरकार का कड़ा प्रहार: नोटिस मिलते ही 30 राजस्व अधिकारी लौटे ड्यूटी पर, बाकी पर बर्खास्तगी का खतरा
Image

हड़ताल पर सरकार का कड़ा प्रहार: नोटिस मिलते ही 30 राजस्व अधिकारी लौटे ड्यूटी पर, बाकी पर बर्खास्तगी का खतरा

पटना, 31 मार्च (अविनाश कुमार) बिहार में राजस्व कर्मियों की करीब दो महीने से चल रही हड़ताल पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते ही बड़ा असर देखने को मिला। विजय कुमार सिन्हा के निर्देश के बाद कार्रवाई शुरू होते ही महज कुछ घंटों में 30 अधिकारी काम पर लौट आए, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की 69वीं बैच के 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों को विभाग की ओर से स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी नौकरी तक जा सकती है। इस सख्ती का असर तत्काल दिखा और शाम होते-होते 30 अधिकारी अपनी ड्यूटी पर वापस लौट आए।सरकार ने शेष 39 अधिकारियों को 31 मार्च तक का अंतिम मौका दिया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दो टूक कहा कि तय समय सीमा तक काम पर नहीं लौटने वालों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई तय है।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अनुसार, इन अधिकारियों द्वारा लिया गया सामूहिक अवकाश अवैध घोषित किया गया है और इसे सेवा अवधि में नहीं गिना जाएगा। विभाग ने इसे बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 का उल्लंघन भी बताया है।सरकार ने साफ किया है कि 1 अप्रैल से राज्य के सभी अंचलों में राजस्व सेवाएं पूरी तरह सुचारू रहेंगी। दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी और भूमि विवाद जैसे कार्य प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। फिलहाल 563 राजस्व अधिकारी पहले से ही कार्यरत हैं।विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और अनुशासन तोड़ने वालों के लिए सरकार में कोई जगह नहीं है। साथ ही अराजकता फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।सरकार के इस एक्शन से साफ संकेत मिल गया है कि अब हड़ताल की राजनीति पर सख्ती भारी पड़ने वाली है।

Releated Posts

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। मेहमानों की आवाजाही और…

बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना, 27 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें…

संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर में…

पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक मुकाबलों के बीच गुरुवार को समस्तीपुर के पटेल…

नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित

समस्तीपुर, 26 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) नशे के खिलाफ जंग में अब समस्तीपुर के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top