• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक
Image

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना गांव की बेटी हेमलता कुमारी ने ऐसी सफलता हासिल की है, जिससे पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) पीजी परीक्षा-2026 के रैंक कार्ड जारी होने के बाद हेमलता की शानदार उपलब्धि सामने आई है। उन्होंने 480 में 331 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 24 हासिल की है। उनका विषय फिजिकल साइंस है। हेमलता नगर पंचायत परबत्ता अंतर्गत करना निवासी उमेश कुमार सिंह एवं संजू देवी की पुत्री हैं। उन्होंने केएमडी कॉलेज, परबत्ता से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद उत्तर प्रदेश से स्नातक की डिग्री हासिल की। कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ उन्होंने ICAR पीजी परीक्षा में हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। माता-पिता करते हैं सिलाई का कामहेमलता की सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उनके माता-पिता टेलरिंग यानी कपड़े सिलने का काम करते हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच पली-बढ़ी हेमलता ने अपनी मेहनत और लगन को सफलता की सीढ़ी बनाया। उनकी उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सीमित सुविधाओं के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।

ICAR पीजी परीक्षा में शानदार रैंक हासिल करने के बाद हेमलता को देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री में प्रवेश का अवसर मिलेगा। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है।परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने हेमलता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हेमलता की उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि प्रतिभा और मेहनत के सामने संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनती। छोटे गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली हेमलता की सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नई प्रेरणा बन गई है।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित, लखनऊ में मिला सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस

सलखनऊ, 27 सितंबर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नामचीन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top