• Home
  • स्थानीय समाचार
  • ‘शून्य से शिखर’ तक का जश्न, बक्सर में भाजपा स्थापना दिवस पर गूंजे नारों से थर्राया माहौल
Image

‘शून्य से शिखर’ तक का जश्न, बक्सर में भाजपा स्थापना दिवस पर गूंजे नारों से थर्राया माहौल

बक्सर, 06 अप्रैल (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर जिला भाजपा कार्यालय अहिरौली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूरे परिसर में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बिहार सरकार की पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री रमा निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

मंत्री रमा निषाद ने पार्टी का झंडोत्तोलन करते ही माहौल “भारत माता की जय”, “अटल बिहारी अमर रहें” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” जैसे नारों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन महामंत्री धनंजय त्रिगुण ने किया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण का परिणाम है। वहीं मंत्री रमा निषाद ने कहा कि पार्टी लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान पर खड़ी है और हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शानदार आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करने वाला संगठन है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिले के कई प्रमुख नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन ने एक बार फिर भाजपा की एकजुटता और संगठन शक्ति का प्रदर्शन किया।

Releated Posts

मां दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी…

सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) मोरवा प्रखंड में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक जिंदा इंसान की…

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

“समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने…

महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top