• Home
  • खेल
  • शाहपुर बघौनी में फुटबॉल का रोमांचक संग्राम, रजा जन सेवा सोसाइटी ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Image

शाहपुर बघौनी में फुटबॉल का रोमांचक संग्राम, रजा जन सेवा सोसाइटी ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

समस्तीपुर, 25 मई (मोहम्मद जमशेद) शाहपुर बघौनी पंचायत स्थित ग्रीन गार्डन स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल फाइनल मुकाबले में रजा जन सेवा सोसाइटी स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शम्स फुटबॉल क्लब सतमलपुर समस्तीपुर को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच को देखने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी, जहां दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मोरवा के राजद विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन तथा सोसाइटी अध्यक्ष मो. शफीउर रजा चुन्नू बाबू ने फीता काटकर किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला।खेल के शुरुआती क्षणों में शम्स फुटबॉल क्लब ने एक गोल दागा, लेकिन हैंड हो जाने के कारण रेफरी ने गोल को अमान्य घोषित कर दिया। इसके बाद रजा जन सेवा सोसाइटी की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार दबाव बनाया और दो शानदार गोल कर बढ़त हासिल कर ली।

मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले शम्स क्लब ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।इस अवसर पर पूर्व मुखिया मो. अशफाक, नूरुज्जोहा अफों, हीफजूर रहमान गुलाब, इंतकाम उस्मानी, मौलाना अकबर नदवी, मिंटू भाई समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Releated Posts

डुमरांव में कबड्डी का महासंग्राम: 32 टीमों के दमदार मुकाबलों से गूंजा मैदान, बनारस और कैमूर ने जीता स्टेट लेवल खिताब

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) डुमरांव की धरती पर आयोजित **मां डुमरेजीन स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के…

समस्तीपुर के क्रिकेटरों को बड़ी सौगात: पटेल मैदान में आधुनिक पिच रोलर का उद्घाटन, अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारी होगी आसान

समस्तीपुर, 29 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया। साउथ…

समस्तीपुर को मिली खेलों की नई उड़ान: जल्द खुलेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, डीएम ने दिए फौरन संचालन के निर्देश

समस्तीपुर, 29 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से प्रतीक्षित नवनिर्मित…

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार समापन: विजेताओं पर बरसी ट्रॉफियां, खिलाड़ियों के जोश ने जीता दिल

बक्सर, 24 जुलाई (विक्रांत) बिहार राज्य बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार जिला बैडमिंटन संघ, बक्सर के तत्वावधान में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top