• Home
  • खेल
  • बक्सर में खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम शुरू, SGFI प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Image

बक्सर में खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम शुरू, SGFI प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए तीन दिवसीय महासंग्राम का मंगलवार को आगाज हुआ। जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला के निर्देश पर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तहत जिला स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगी।

उद्घाटन जिला पदाधिकारी ने किया। मौके पर उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, सहायक समाहर्ता फर्खंदा कुरैशी, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता रवि बहादुर, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक नारायण वत्स, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान्ह भोजन सुरेश प्रसाद तथा एमपी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।जिला पदाधिकारी ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे बालक-बालिका खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और नियमित सहभागिता से खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं।उन्होंने लोगों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम है।प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुई।

100 मीटर दौड़ सहित कई एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।जिला प्रशासन का उद्देश्य विद्यालयों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा जिले की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के सुरक्षित, सफल और सुव्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

Releated Posts

पटेल मैदान में दौड़ा जोश, स्कूल खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

समस्तीपुर, 29 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान पर मंगलवार सुबह खिलाड़ियों ने जैसे ही फर्राटा भरा, तालियों की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

बीएयू में खेलों का दिखा जुनून: कैरम से वॉकथॉन तक मैदान में उतरे छात्र-कर्मचारी, फिटनेस का दिया दमदार संदेश

बक्सर, 01 सितंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का तीन दिवसीय समारोह खेल…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 1, 2026

डुमरांव में कबड्डी का महासंग्राम: 32 टीमों के दमदार मुकाबलों से गूंजा मैदान, बनारस और कैमूर ने जीता स्टेट लेवल खिताब

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) डुमरांव की धरती पर आयोजित **मां डुमरेजीन स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के…

ByByअशोक अश्क अगस्त 9, 2026

समस्तीपुर के क्रिकेटरों को बड़ी सौगात: पटेल मैदान में आधुनिक पिच रोलर का उद्घाटन, अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारी होगी आसान

समस्तीपुर, 29 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया। साउथ…

ByByअशोक अश्क जुलाई 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top