• Home
  • कृषि
  • मौसम का कहर: बारिश-ओलों ने तबाह की फसल, किसान बेहाल
Image

मौसम का कहर: बारिश-ओलों ने तबाह की फसल, किसान बेहाल

लखनऊ, 10 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) अप्रैल में मौसम की मार ने उत्तर प्रदेश के किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसान गहरी चिंता में डूब गए हैं। सबसे ज्यादा असर गेहूं की पकी फसल पर पड़ा है। कई जिलों में खेतों में पानी भर गया है और फसलें जमीन पर गिर गई हैं। दाने खराब होने लगे हैं, जिससे उत्पादन और आय दोनों पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।

सरसों, चना, मसूर और मटर जैसी रबी फसलें भी इस प्राकृतिक आपदा से अछूती नहीं रहीं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कृषि विभाग ने तुरंत एडवाइजरी जारी की है। किसानों को सलाह दी गई है कि भीगी हुई खड़ी फसल को 1-2 दिन सूखने दें। कटी हुई फसल को खेत में पानी जमा न होने दें और उसे बोझा बनाकर खड़ा कर दें। खलिहान में रखी फसल को अच्छी धूप और हवा में सुखाने के बाद ही मड़ाई करने की हिदायत दी गई है।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रभावित जिलों बाराबंकी, अयोध्या, आजमगढ़, अमेठी समेत कई क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को यह भी सलाह दी गई है कि नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर संबंधित विभाग को दें और फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। साथ ही, गीली फसल को सुखाकर ही भंडारण करें, ताकि फफूंद से बचाव हो सके। इस आपदा ने किसानों की मेहनत पर गहरी चोट पहुंचाई है, लेकिन सरकार और विभाग के प्रयासों से राहत की उम्मीद अभी बाकी है।

Releated Posts

वैज्ञानिक खेती से बदलेगी पान की तस्वीर, 25 किसानों को मिला उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) पान की खेती को अधिक उत्पादनकारी, गुणवत्तापूर्ण और लाभकारी बनाने की दिशा में बिहार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

मखाना की चमकेगी किस्मत: छह केंद्रों में लगेंगी प्रसंस्करण इकाइयां, किसानों की बढ़ेगी कमाई

बक्सर, 30 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में मखाना उत्पादन को नई ऊंचाई देने और किसानों को कच्चे उत्पाद की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

आयुर्वेद दिवस पर बड़ा अभियान: लखीसराय के किसानों को बांटे गए 15 हजार तुलसी के पौधे, औषधीय खेती का बढ़ेगा दायरा

नालंदा, 23 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) आयुर्वेद दिवस 2026 के अवसर पर औषधीय पौधों को बढ़ावा देने की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

करनाल की तकनीक से बदलेगी मझौलिया के गन्ने की तस्वीर: 20 किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए पहुंचा करनाल, कम लागत में अधिक उत्पादन पर जोर

बेतिया, 22 सितंबर (विनय कुमार गुप्ता) गन्ने की खेती में लगातार बढ़ती लागत और उत्पादन से जुड़ी चुनौतियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top