• Home
  • मुख्य समाचार
  • पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान
Image

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना में करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 249 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मीठापुर बस स्टैंड को मीठापुर गोलंबर से जोड़ने वाला फ्लाईओवर, पहुंच पथ एवं सेवा पथ तथा 231.23 करोड़ रुपये की लागत से मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना के तहत मीठापुर से सिपारा तक बना 2.1 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड पथ शामिल है।नवनिर्मित फ्लाईओवर करबिगहिया गोलंबर के माध्यम से मीठापुर क्षेत्र को बेहतर संपर्कता प्रदान करेगा। इसके चालू होने से करबिगहिया, मीठापुर और पटना जंक्शन रोड पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

वहीं मीठापुर-सिपारा मार्ग पर अक्सर लगने वाले जाम से भी आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं पैदल चलकर और वाहन से नवनिर्मित फ्लाईओवर तथा आसपास की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परियोजनाओं से जुड़ी सुविधाओं, सड़क संपर्कता और वाहनों के सुचारु आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि करबिगहिया-मीठापुर फ्लाईओवर के शुरू होने से पटना जंक्शन आने-जाने वाले यात्रियों का सफर अधिक सुगम होगा। मीठापुर बस स्टैंड और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले लोगों को बेहतर संपर्कता मिलेगी। साथ ही मीठापुर से महुली होते हुए पुनपुन की ओर जाने वाले यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। एलिवेटेड पथ के निर्माण से मीठापुर-सिपारा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा।

इससे वाहनों की रफ्तार बढ़ने के साथ ही प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। राजधानी में सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यातायात व्यवस्था विकसित करने की दिशा में इन दोनों परियोजनाओं को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इन परियोजनाओं से प्रमुख फायदे करबिगहिया गोलंबर के माध्यम से करबिगहिया, मीठापुर और स्टेशन रोड पर यातायात दबाव घटेगा। रेल यात्रियों और आम लोगों का पटना जंक्शन तक आवागमन आसान होगा। मीठापुर-सिपारा मार्ग पर जाम से राहत मिलेगी तथा मीठापुर से महुली होते हुए पुनपुन तक पहुंचना पहले की तुलना में सुगम होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, अरूण मांझी, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, रवीन्द्र प्रसाद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, पुलिस महानिरीक्षक जीतेन्द्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

हड़ताल का भुगतान मिलते ही सफाईकर्मियों के चेहरे खिले, डुमरांव में कर्मचारी महासंघ की पहली बड़ी जीत

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) नगर परिषद डुमरांव में कार्यरत सफाईकर्मियों की हड़ताल अवधि के भुगतान का मामला आखिरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top