• Home
  • मुख्य समाचार
  • डुमरांव में गरजा इंसाफ मंच, नफरत की राजनीति के खिलाफ संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प
Image

डुमरांव में गरजा इंसाफ मंच, नफरत की राजनीति के खिलाफ संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

बक्सर, 27 अगस्त (विक्रांत) भाकपा माले कार्यालय, डुमरांव में गुरुवार को इंसाफ मंच (सीपीआईएमएल) की अहम बैठक हुई। बैठक में देश में बढ़ती नफरत, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और मुसलमानों के खिलाफ कथित विभाजनकारी अभियानों पर चिंता जताते हुए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया गया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की नफरत की राजनीति के खिलाफ इंसाफ मंच लगातार आवाज बुलंद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे और साझा कुर्बानियों की बदौलत हासिल हुई। भारत की पहचान नफरत से नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसाफ, भाईचारे और संविधान से है।

वक्ताओं ने कहा कि जनता को धर्म और समुदाय के नाम पर बांटने की राजनीति नहीं, बल्कि इंसाफ, बराबरी, रोजगार, शिक्षा और सम्मान चाहिए। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी लोकतांत्रिक, प्रगतिशील एवं न्यायपसंद ताकतों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।बैठक में सांप्रदायिक नफरत और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा सामाजिक सौहार्द मजबूत करने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

इस दौरान इंसाफ मंच के राज्य सचिव कॉमरेड कयामुद्दीन अंसारी, जिला सचिव कॉमरेड नवीन कुमार, मो. नासिर हसन, जाबिर कुरैशी, महफूज आलम, नगर सचिव कृष्णा राम, भगवान दास और कन्हैया पासवान सहित अन्य नेता मौजूद रहे।बैठक के दौरान “नफरत की राजनीति नहीं इंसाफ और बराबरी चाहिए” तथा “नफरत हारेगी, इंसानियत जीतेगी” जैसे नारों के साथ सामाजिक एकता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया गया।

Releated Posts

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top