• Home
  • मुख्य समाचार
  • हड़ताल का भुगतान मिलते ही सफाईकर्मियों के चेहरे खिले, डुमरांव में कर्मचारी महासंघ की पहली बड़ी जीत
Image

हड़ताल का भुगतान मिलते ही सफाईकर्मियों के चेहरे खिले, डुमरांव में कर्मचारी महासंघ की पहली बड़ी जीत

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) नगर परिषद डुमरांव में कार्यरत सफाईकर्मियों की हड़ताल अवधि के भुगतान का मामला आखिरकार सुलझ गया। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, डुमरांव नगर इकाई की स्थानीय पहल और लगातार दबाव के बाद हड़ताल में शामिल सभी सफाईकर्मियों को हड़ताल अवधि का भुगतान सफलतापूर्वक कर दिया गया है। भुगतान मिलने के बाद सफाईकर्मियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने इसे अपने संघर्ष की पहली बड़ी सफलता बताया है। महासंघ के नगर इकाई सचिव शिव शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीभगवान पासवान तथा भाकपा माले युवा नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में नगर परिषद पर लगातार दबाव बनाया गया।

हड़ताल समाप्त होने के बाद भी भुगतान को लेकर लगातार पत्राचार करने के साथ अधिकारियों से मौखिक वार्ता की जाती रही। नेताओं के प्रयास के बाद आखिरकार सफाईकर्मियों को उनके हड़ताल अवधि का भुगतान प्राप्त हो गया। महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी ने बताया कि स्थानीय स्तर की विभिन्न मांगों को लेकर सफाईकर्मियों की हड़ताल नौवें दिन भी सुबह एक घंटे तक जारी रही थी। हड़ताल अवधि के भुगतान की मांग भी आंदोलन की प्रमुख शर्तों में शामिल थी। इसी आश्वासन और शर्त के आधार पर हड़ताल वापस ली गई थी।

अब भुगतान मिलने को महासंघ ने अपने संघर्ष की पहली सफलता करार दिया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। सफाईकर्मियों को ईएसआईसी कार्ड, वर्दी, सुरक्षा उपकरण, वेतन पर्ची, समय पर वेतन भुगतान की गारंटी, नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर और दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी समेत संविधान प्रदत्त सभी अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। सफाईकर्मियों के नेता दीपक बास्फोर, रूपक बास्फोर, किस्मत कुमार, मिथिलेश राम, ओम प्रकाश राम और संजय कुमार सिंह समेत अन्य कर्मियों ने नगर के आम नागरिकों के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि आठ दिनों की हड़ताल के दौरान आम लोगों को परेशानी हुई, इसके बावजूद नागरिकों ने सफाईकर्मियों का समर्थन किया और उनका मनोबल बढ़ाया। कर्मियों का दावा है कि जनता के समर्थन से बने दबाव ने सरकार और प्रशासन को उनकी मांग पर सकारात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

Releated Posts

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top