• Home
  • मुख्य समाचार
  • मुजफ्फरपुर में ग्रीनफील्ड टाउनशिप का बड़ा असर, जमीन खरीद-बिक्री पर फैसले के लिए बनी 12 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी
Image

मुजफ्फरपुर में ग्रीनफील्ड टाउनशिप का बड़ा असर, जमीन खरीद-बिक्री पर फैसले के लिए बनी 12 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी

मुजफ्फरपुर, 28 अगस्त (संतोष गुप्ता) प्रस्तावित तिरहुत ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। टाउनशिप के कोर और विशेष क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों पर निर्णय लेने के लिए 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिलाधिकारी कुमार गौरव को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बिहार राज्य आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता सदस्य सचिव होंगे। समिति के गठन से जमीन मालिकों के लंबित आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।समिति में डीडीसी, डीएफओ, एडीएम, डीएलएओ, डीसीएलआर, सीओ, डीएओ तथा पथ निर्माण विभाग समेत संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंताओं को सदस्य बनाया गया है। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भूमि खरीद से जुड़े आवेदनों की जांच, दस्तावेजों के अद्यतीकरण और मामलों को समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में प्रत्येक चरण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। प्राथमिक जांच सात दिनों में, समिति स्तर पर निर्णय एक माह में, अनुमोदन 15 दिनों में तथा भुगतान और निबंधन की प्रक्रिया सात दिनों में पूरी करने का प्रावधान किया गया है।इधर, टाउनशिप क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक के बीच कांटी अंचल के बंगरा पट्टी साइन निवासी अनुपमा कुमारी ने आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए अपनी जमीन बेचने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि पताही स्थित जमीन टाउनशिप क्षेत्र में आने के कारण वे बैंक का 22.50 लाख रुपये का कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं। अपर समाहर्ता और जिला अवर निबंधक की अनुशंसा के बाद आवेदन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के स्तर पर प्रक्रियाधीन है।बताया गया कि अब तक 24 से अधिक रैयत जमीन बिक्री के लिए औपचारिक आवेदन कर चुके हैं।

इनके दस्तावेजों का सत्यापन जारी है।परियोजना के तहत करीब 1191 एकड़ कोर क्षेत्र और 20,146 एकड़ विशेष क्षेत्र चिह्नित है। इसके दायरे में उत्तर में पानापुर, दक्षिण में तुर्की, पूर्व में नया बाइपास और पश्चिम में मड़वन तक करीब 68 गांव शामिल हैं। समिति के गठन से अब जमीन बिक्री से जुड़े मामलों पर प्रशासनिक प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top