• Home
  • स्थानीय समाचार
  • मोहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सख्त संदेश, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Image

मोहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सख्त संदेश, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर, 26 जून (मोहम्मद जमशेद) मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में निकले इस मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

फ्लैग मार्च मऊ बाजार, विद्यापति स्मारक चौक, मलकलीपुर, बाजिदपुर, मिर्जापुर, सिमरी, बढ़ौना, हरपुर बोचहा समेत कई प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा और बाजारों में भी हलचल बनी रही। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले सभी ताजिया जुलूसों के लिए लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। सभी जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएंगे और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से अफवाह फैलाने अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फ्लैग मार्च में अपर थानाध्यक्ष आराधना कुमारी, एसआई शक्ति सिंह, सलीम राजा सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से शांति, सद्भाव और कानून का पालन करने की अपील की।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top