📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बहेड़ी में शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: 20 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय का भव्य भवन, विधायक विनय चौधरी और एलएनएमयू कुलपति ने संयुक्त रूप से रखी आधारशिला ⚡दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प ⚡दो मासूमों की संदिग्ध मौत से उबाल: इंसाफ की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग, डुमरांव के पूर्व विधायक ने उठाई उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की आवाज ⚡छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा ⚡कृषि के भविष्य पर मंथन: बिहार से देशभर के कुलपतियों ने बनाई विकसित भारत की कृषि रणनीति, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों की खुशहाली को बताया सरकार की प्राथमिकता ⚡औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर ⚡चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम ⚡चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम ⚡सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा ⚡चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला
  • Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • मां गंगा और कोयला बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की जनकल्याण की कामना
Image

मां गंगा और कोयला बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की जनकल्याण की कामना

बक्सर, 20 जून (विक्रांत) बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गायघाट के सेमरा गांव में मल्लाह समाज द्वारा आयोजित मां गंगा एवं कोयला बाबा पूजन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। इस भव्य धार्मिक आयोजन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मां गंगा एवं कोयला बाबा का पूजन हमारी सनातन संस्कृति, लोक आस्था और समृद्ध परंपराओं का जीवंत प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवनदायिनी धारा हैं। करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र मां गंगा हमें पवित्रता, सेवा, त्याग और समर्पण का संदेश देती हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोयला बाबा के प्रति जन-जन की अटूट श्रद्धा समाज को धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने लोगों से गंगा सहित सभी नदियों और जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रकृति और जलस्रोतों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पूजा-अर्चना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने कहा कि बिहार की पावन धरती भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, संतों और महापुरुषों की कर्मभूमि रही है, जिसने पूरी दुनिया को शांति, करुणा और मानवता का संदेश दिया है।

हमें अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रेम कुमार ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा मां गंगा और कोयला Baba से सभी श्रद्धालुओं पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष पाठक, जिला मंत्री दिलीप चंद्रवंशी, शिव जी मल्लाह, छोटक मल्लाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Releated Posts

दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

नालंदा, 29 नवंबर (अविनाश पांडेय) स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां…

छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) छठ महापर्व के दौरान उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ के बीच पूर्व मध्य रेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top