• Home
  • स्थानीय समाचार
  • महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत
Image

महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में गुरुवार की संध्या दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। महराजी चौर में पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम और चीख-पुकार का माहौल कायम हो गया। मृत बच्चियों की पहचान गांव निवासी छेदी राय की 10 वर्षीय पुत्री चंदन कुमारी और 16 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है।

बताया गया है कि शाम करीब चार बजे गांव की पांच बच्चियां एक साथ महराजी चौर में बने पानी भरे गड्ढे में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान सभी बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी। बच्चियों की चीख सुनकर पास में भैंस चरा रहे एक चरवाहे ने अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उसने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चंदन और कोमल को नहीं बचाया जा सका। परिजन दोनों को इलाज के लिए लेकर भागे, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि महराजी चौर में जेसीबी से मिट्टी कटाई के कारण कई खतरनाक गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी भरने से वहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई घेराबंदी या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top