
बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार के साथ-साथ अस्पताल अधीक्षक, प्रबंधक सहित कई प्रबुद्धजनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। ज्योति धारी मेथोडिस्ट अस्पताल के लेखपाल की माता तथा राजा धारी मसीह की धर्मपरायण पत्नी थीं। बताया गया कि ज्योति धारी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

उनके परिवार में दो पुत्र सतीश कुमार धारी और प्रदीप कुमार धारी, बहू अनिता धारी तथा पुत्रियों में राजवारी धारी, मनोरमा धारी और संगीता धारी शामिल हैं। वहीं पौत्र-पौत्रियों में अमन, राहुल, विवेक एवं महिमा धारी हैं। परिजनों के बीच उनके निधन से गहरा शोक व्याप्त है।ज्योति धारी के निधन की खबर मिलते ही मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार में भी शोक का माहौल बन गया।

अस्पताल से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के. सिंह, प्रबंधक विजय कुमार सिंह, डुमरांव राज परिवार के शिवांग विजय सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह, पत्रकार अरुण कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह, मार्कंडेय सिंह तथा इफ्तेखार अहमद सहित अन्य लोग शामिल रहे।

सभी ने दिवंगत ज्योति धारी के व्यक्तित्व और पारिवारिक योगदान को याद करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की। उनके निधन से परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की भावना है।

















