• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मंडराया अल नीनो का खतरा: आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान पर मौसम की मार, सूखे-बाढ़ का डबल अटैक संभव
Image

मंडराया अल नीनो का खतरा: आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान पर मौसम की मार, सूखे-बाढ़ का डबल अटैक संभव

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (अशोक “अश्क”) पहले से हीं आर्थिक संकट और महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान के लिए अब एक और बड़ी चिंता सामने आ गई है। वैज्ञानिकों ने अल नीनो को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है, जिससे आने वाले महीनों में मौसम का संतुलन पूरी तरह बिगड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्राकृतिक घटना का असर न केवल पाकिस्तान, बल्कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर पड़ सकता है।

European Centre for Medium-Range Weather Forecasts (ECMWF) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए ताजा शोध में सामने आया है कि प्रशांत महासागर के नीचे असामान्य रूप से गर्म पानी तेजी से फैल रहा है। यह स्थिति अल नीनो के विकास को बढ़ावा दे रही है और साल के अंत तक ‘सुपर अल नीनो’ बनने की आशंका जताई जा रही है। वहीं National Oceanic and Atmospheric Administration (NOAA) ने भी मार्च में अनुमान लगाया था कि जून से अगस्त के बीच अल नीनो के विकसित होने की 62 प्रतिशत संभावना है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान महासागर और वायुमंडल के बीच संतुलन कमजोर हो जाता है, जिससे पूर्वानुमान लगाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अल नीनो की स्थिति में भूमध्य रेखा के पास प्रशांत महासागर की सतह का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है, जिससे वैश्विक मौसम चक्र प्रभावित होता है। इसका असर अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रूप में देखने को मिलता है। कहीं बाढ़ तो कहीं सूखे की स्थिति बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान में अल नीनो के कारण मानसून कमजोर पड़ सकता है, जिससे सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वहीं कुछ क्षेत्रों में असामान्य बारिश और तूफान की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से महंगाई और आर्थिक तंगी झेल रहे देश के लिए यह स्थिति और गंभीर संकट खड़ा कर सकती है।मौसम विशेषज्ञों ने चेताया है कि आने वाले महीनों में इस संकेत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने में अभी समय है, लेकिन शुरुआती संकेतों ने वैज्ञानिकों और नीति-निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है।

Releated Posts

तेल के लिए वैश्विक अफरा-तफरी: रूस-सऊदी सप्लाई को लेकर भारत-चीन आमने-सामने, कीमत से बड़ी उपलब्धता की चिंता

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (अशोक “अश्क”) वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल के बीच कच्चे तेल को लेकर भारत…

शांतिवाद से शस्त्र निर्यात तक, जापान का बड़ा यू-टर्न, दुनिया में बढ़ेगी हथियारों की होड़

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (अशोक “अश्क”) दुनिया की सुरक्षा राजनीति में बड़ा भूचाल लाते हुए जापान ने द्वितीय…

टैरिफ का तगड़ा झटका उल्टा पड़ा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत की उम्मीद

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (अशोक “अश्क”) वैश्विक व्यापार के मोर्चे पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अमेरिका…

यूएन रिपोर्ट में भारत पर अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन का आरोप, इजराइल संबंधों पर उठे सवाल

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (अशोक “अश्क”) संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट ने भारत की विदेश नीति को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top