• Home
  • Crime
  • कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद
Image

कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कारगिल चौक स्थित दुःखी होटल के समीप कथित रूप से दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 315 बोर की दो जिंदा गोलियां और पल्सर 220 मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे दीपनगर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार को सूचना मिली कि कारगिल चौक स्थित दुःखी होटल के पास दो व्यक्तियों ने फायरिंग की है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।

पुलिस टीम ने दुःखी होटल के आसपास घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान दो युवकों को संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान निवासी देविदयाल कुमार (22) के पास से एक देसी कट्टा तथा 315 बोर की दो जिंदा गोलियां बरामद कीं। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान बेन थाना क्षेत्र के लालमन बिगहा निवासी चंदन कुमार (18) के रूप में हुई। घटना में प्रयुक्त बताई जा रही पल्सर 220 बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार से फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस घटना के पीछे के वास्तविक कारण और फायरिंग के उद्देश्य की भी गहन जांच कर रही है।

मामले में दीपनगर थाना कांड संख्या 589/26, दिनांक 17 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सुमन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामनारायण हरिजन, सिपाही कालिका ठाकुर, वरुण कुमार, नीतीश कुमार तथा गृह रक्षक विपिन कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।

Releated Posts

चप्पल की कटिंग के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप: कैमूर में 80-90 लाख की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

जमीन के लिए खून का रिश्ता हुआ तार-तार: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मधुबनी, 17 अक्टूबर (आशीष यादव) जयनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रिश्ते को शर्मसार कर देने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

टाइल्स के गोदाम में हो रहा था गांजे का खेल: 30 लाख की 2.25 क्विंटल खेप बरामद, तस्कर फरार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top