📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत: मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई जान से मारने की धमकी
Image

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत: मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 12 जून (अशोक “अश्क”) कनाडा में एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों में आ गया है। ब्रैम्पटन स्थित महल स्वीट्स पर शुक्रवार को हुई फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक धमकी भरी पोस्ट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पोस्ट में खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताने वाले लोगों ने न केवल फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, बल्कि खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी है। वायरल पोस्ट में आरजू बिश्नोई, टायसन बिश्नोई और शुभम लोंकर के नाम का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि महल स्वीट्स पर हुई गोलीबारी उनकी ओर से कराई गई है। पोस्ट में दावा किया गया है कि बिश्नोई गैंग के भीतर किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और संगठन पूरी तरह एकजुट होकर काम कर रहा है।

हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, गैंग ने पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, हरियाणा और कनाडा तक अपनी मौजूदगी का संदेश देने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर सामने आए संदेश में एक व्यक्ति को सीधे धमकी देते हुए कहा गया है कि उसे पहले भी फोन कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने उसे गंभीरता से नहीं लिया। पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में कॉल को नजरअंदाज किया गया तो उसके मॉल में घुसकर गोली मार दी जाएगी।पोस्ट में शुभम लोंकर का भी जिक्र किया गया है, जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित बताया जाता है।

इस धमकी भरे संदेश के सामने आने के बाद कनाडा में भारतीय समुदाय के बीच भी चिंता बढ़ गई है। वहीं, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फायरिंग की घटना तथा वायरल पोस्ट के बीच संबंधों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top