• Home
  • मौसम
  • भीषण गर्मी के बीच राहत की दस्तक: सीवान में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 48 घंटे बेहद सतर्क रहने की चेतावनी
Image

भीषण गर्मी के बीच राहत की दस्तक: सीवान में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 48 घंटे बेहद सतर्क रहने की चेतावनी

पटना, 28 जून (पटना डेस्क) भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे सीवानवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने जिले में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से जिले में मानसून की सक्रियता तेज होने के आसार हैं, जिसके चलते कई इलाकों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी और सक्रिय मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से उत्तर बिहार के कई जिलों का मौसम तेजी से बदल रहा है। इसी कारण सीवान में बादलों का डेरा जम गया है और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन गई है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा गरज-चमक के साथ बारिश होने के संकेत हैं।

विभाग ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। अधिक आर्द्रता के कारण बारिश के बावजूद उमस बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं का भी खतरा बना रहेगा। अगले 24 से 48 घंटों तक जिले और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। ऐसे में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित भवनों के भीतर रहने की सलाह दी है।

किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों को भी मौसम की जानकारी लेकर ही खेतों में जाने की हिदायत दी गई है।मौसम के इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए बारिश और ठनका गिरने की आशंका को देखते हुए सभी लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top