• Home
  • Uncategorized
  • बेगूसराय में दो सड़े-गले शव मिलने से सनसनी: बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, दूसरे लापता रसोइए का शव गंगा किनारे बरामद
Image

बेगूसराय में दो सड़े-गले शव मिलने से सनसनी: बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, दूसरे लापता रसोइए का शव गंगा किनारे बरामद

दरभंगा, 29 जून (अजय राय) बेगूसराय जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद दो सड़े-गले शवों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम और मेडिको-लीगल जांच के लिए सोमवार को डीएमसीएच भेजा गया। इनमें एक शव केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक का है, जबकि दूसरा कई दिनों से लापता चल रहे एक रसोइए का। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है। पहला मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के निराला नगर का है, जहां किराए के मकान से केनरा बैंक के 33 वर्षीय शाखा प्रबंधक ब्रज मोहन उर्फ गुड्डू का सड़ा-गला शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ। मृतक पटना जिले के पचरुखिया थाना क्षेत्र के बाली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र थे। उनके भाई सोनू सिंह ने बताया कि ब्रज मोहन पिछले तीन वर्षों से बेगूसराय में पदस्थापित थे और अकेले रहते थे।

परिवार से उनकी अंतिम बातचीत 24 जून को हुई थी, जबकि 25 जून से उनका मोबाइल बंद हो गया था। 28 जून को पुलिस ने मौत की सूचना दी।परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज चुकी थी। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई गई है। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी जूही सिंह और छह वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। दूसरा शव गढ़हरा थाना क्षेत्र के वार्ड-17 निवासी स्वर्गीय नथुनी पासवान के 40 वर्षीय पुत्र मिथिलेश पासवान का है।

वह सार्वजनिक आयोजनों में रसोइए का काम करते थे और 13 जून से लापता थे। परिजनों के अनुसार, 28 जून को चकिया थाना क्षेत्र के भोला स्थान घाट के पास गंगा किनारे उनका सड़ा-गला शव मिला।डीएमसीएच में दोनों शवों से मेडिको-लीगल जांच के लिए आवश्यक नमूने लिए गए, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top