• Home
  • मौसम
  • बिहार में मौसम का कहर: 70 किमी रफ्तार की आंधी का अलर्ट, कई जिलों में रेड वार्निंग से मची अफरा-तफरी
Image

बिहार में मौसम का कहर: 70 किमी रफ्तार की आंधी का अलर्ट, कई जिलों में रेड वार्निंग से मची अफरा-तफरी

पटना, 03 मई (अविनाश कुमार) बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने समस्तीपुर, सारण और वैशाली जिलों के लिए अगले 2 से 3 घंटों के भीतर भीषण आंधी-तूफान, तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इन इलाकों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।मौसम विभाग के अनुसार वैशाली के सभी 16 प्रखंड, समस्तीपुर के 6 प्रखंड और सारण के 7 प्रखंड तेज मौसमीय गतिविधियों की चपेट में आ सकते हैं।

यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे पेड़ उखड़ने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और जनजीवन अस्त-व्यस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा उत्तर और पूर्व बिहार के कई जिलों पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में भी हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। हालांकि राजधानी पटना और मगध प्रमंडल में फिलहाल बारिश की संभावना कम बताई गई है, लेकिन तेज हवाओं और बदलते मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने लोगों को सख्त सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा खुले मैदानों और खेतों में जाने से बचें। खासकर किसानों को फिलहाल खेतों में काम न करने की चेतावनी दी गई है। इधर, किसानों ने तेज आंधी और बारिश से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई है। मक्के की फसल और आम के पेड़ों पर लगे फल तेज हवाओं से गिरकर बर्बाद हो रहे हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top