• Home
  • शिक्षा
  • बिहार में जल्द लागू होगा नया यूनिवर्सिटी एक्ट, 15 राज्यों के मॉडल पर बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर
Image

बिहार में जल्द लागू होगा नया यूनिवर्सिटी एक्ट, 15 राज्यों के मॉडल पर बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर

पटना, 27 जून (अविनाश कुमार) बिहार में उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार अन्य राज्यों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सर्वोत्तम व्यवस्थाओं के आधार पर नया विश्वविद्यालय अधिनियम (यूनिवर्सिटी एक्ट) लागू करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में शुक्रवार को राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सैयद अता हसनैन की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री संजय सिंह टाइगर, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल सचिवालय के अनुसार, उच्च शिक्षा के नियामकीय ढांचे में व्यापक सुधार के लिए देश के 15 राज्यों के विश्वविद्यालय अधिनियमों का अध्ययन कर एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया गया है। बैठक में इस प्रस्ताव के उपयुक्त प्रावधानों को नए विश्वविद्यालय अधिनियम में शामिल करने पर सहमति बनी। बैठक में राज्य के नवस्थापित 211 सरकारी डिग्री कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों की संविदा आधारित नियुक्ति के लिए केंद्रीकृत भर्ती प्रक्रिया अपनाने की जानकारी भी दी गई। इससे नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकरूपता आने की उम्मीद जताई गई है।

संकाय विकास कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य के प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान में शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास के लिए वर्ष में कम-से-कम एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना अनिवार्य होगा। सरकार का मानना है कि नए विश्वविद्यालय अधिनियम और सुधारात्मक कदमों से राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था अधिक जवाबदेह, गुणवत्तापूर्ण और विद्यार्थी-केंद्रित बनेगी।

Releated Posts

बिहार के स्कूलों में संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तैयारी, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

बक्सर, 25 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

आंगनबाड़ी के नौनिहालों ने देखी स्कूल की दुनिया, पहली कक्षा में कदम रखने की झिझक होगी दूर

बक्सर, 10 सितम्बर (विक्रांत) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 10, 2026

डीके कॉलेज में बदली तस्वीर: पढ़ाई सुधारने का संकल्प, नैक ए ग्रेड की दौड़ तेज

बक्सर, 17 अगस्त (विक्रांत) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के द्वितीय महिला डीके कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी…

ByByअशोक अश्क अगस्त 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top