• Home
  • Crime
  • आधी रात घर में घुसे हथियारबंद बदमाश: सिर में मारी गोली, केशरी बिगहा में 45 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी
Image

आधी रात घर में घुसे हथियारबंद बदमाश: सिर में मारी गोली, केशरी बिगहा में 45 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी

नालंदा, 12 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव में शनिवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। चार से पांच हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए और सो रहे 45 वर्षीय छोटे यादव के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान केशरी बिगहा निवासी छोटे यादव (45) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे और बिना किसी बातचीत के उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और ग्रामीण बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।मृतक के पुत्र गोलू कुमार ने धीरज, बंटी, बीरेंद्र, राजीव और भूषण को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव और पुरानी रंजिश को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके चचेरे भाई की भी पहले हत्या हो चुकी है, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। पुलिस जांच में भी पुरानी अदावत का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार करीब चार वर्ष पूर्व गांव में धीरज के पिता मुन्नी यादव की हत्या हुई थी। उस मामले में छोटे यादव आरोपी थे और जेल भी गए थे। करीब चार माह पहले ही उन्हें जमानत मिली थी। पुलिस इसी पुराने विवाद को हत्या का संभावित कारण मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही छबिलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top