• Home
  • मुख्य समाचार
  • SH-78 पर मौत की रफ्तार: कार-बाइक की भीषण टक्कर में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, चालक गाड़ी समेत फरार
Image

SH-78 पर मौत की रफ्तार: कार-बाइक की भीषण टक्कर में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, चालक गाड़ी समेत फरार

नालंदा, 12 जुलाई (अविनाश पांडेय) नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-78 पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब मुजफ्फरपुर गांव के उटा खंधा के समीप बाइक और मारुति कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया, जबकि सड़क पर चारों ओर खून बिखर गया। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और नूरसराय थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दारोगा धीरज कुमार पुरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया।मृतकों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के बिजवनपर निवासी स्वर्गीय सिदेश्वर प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र बलराम कुमार तथा लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर निवासी महेश प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र अमित राज के रूप में हुई है। दोनों की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया कि बलराम कुमार और अमित राज बाइक से पटना से अपने घर लौट रहे थे। बलराम कुमार जीपीएस और सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते थे। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, दोनों परिवारों के सदस्य बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचे।

वहां परिजनों की चीख-पुकार और विलाप से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।मामले की जांच कर रही पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। दारोगा धीरज कुमार पुरी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फरार मारुति कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top