• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार प्रशासन में बड़ा फेर बदल: 15 IAS अधिकारियों का तबादला, कई विभागों में नई जिम्मेदारियों से मचा कोहराम
Image

बिहार प्रशासन में बड़ा फेर बदल: 15 IAS अधिकारियों का तबादला, कई विभागों में नई जिम्मेदारियों से मचा कोहराम

पटना, 15 मई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के बाद नौकरशाही गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कई को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर नए विभागों की कमान सौंपी गई है। सरकार ने गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

साथ ही उन्हें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके बाद एच.आर. श्रीनिवास को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं पथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पंकज कुमार पाल को अब विभाग का पूर्णकालिक सचिव नियुक्त किया गया है।प्रमंडलों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय को कोसी प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है। भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को खान एवं भू-तत्व विभाग में सचिव-सह-खान आयुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में भी नई तैनाती की गई है। श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर और गुंजन सिंह को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले खांडेकर पटना और गुंजन सिंह भोजपुर में उपविकास आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। नालंदा के उपविकास आयुक्त शुभम कुमार को पटना का नया डीडीसी बनाया गया है। वहीं जीविका के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हिमांश शर्मा को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। सरकार ने कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभारों से भी मुक्त किया है। डॉ. बी. राजेंद्र से शिक्षा एवं खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर यह जिम्मेदारी अब विनोद सिंह गुंजियाल को दी गई है। वहीं दिवेश सेहरा और लोकेश कुमार सिंह को भी अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top