• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • बाबा गणिनाथ के जयकारों से गूंजेगा समस्तीपुर, 50 हजार श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना
Image

बाबा गणिनाथ के जयकारों से गूंजेगा समस्तीपुर, 50 हजार श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना

समस्तीपुर, 3 सितंबर (हर्षिता “अश्क”) शहर के मगरदही घाट स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में संत बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती एवं पूजन समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मध्यदेशीय वैश्य कानू संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय समारोह के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 4 सितंबर को नेऊतन तथा 5 सितंबर, शनिवार को मुख्य समारोह होगा। शनिवार की सुबह से बाबा गणिनाथ के जयकारों से शहर गूंज उठेगा। समारोह में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। श्रद्धालु बाबा के दरबार में सुप्ती-मौनी में नैवेद्य अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगे। महिलाओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। आयोजन को लेकर पूजा, हवन, आरती, ध्वजारोहण, प्रसाद वितरण एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया गया है।आयोजन स्थल पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। संघ के कार्यकारिणी सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आयोजकों के अनुसार बाबा गणिनाथ प्रेम, सद्भाव, परोपकार, त्याग और सेवा का संदेश देते थे। वे लोगों को मांस-मदिरा एवं व्याभिचार से दूर रहने तथा योग, साधना, मानवसेवा और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते थे।

बाबा गणिनाथ गोविंद जी को कानू समाज सहित विभिन्न समुदायों में कुलदेवता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि उनका प्राकट्य शनिवार को हुआ था। इसलिए शादी-विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों में शनिवार को प्रथम पूजन की परंपरा है, जिसे सेनुरी पूजा कहा जाता है। इस दौरान बाबा गणिनाथ, माता क्षेमा सती, श्रीगोविंद जी सहित 14 देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top