• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में गूंजेगी बौद्धिक हुंकार, 28 अप्रैल को डॉ. लक्ष्मण यादव देंगे युवाओं को संदेश
Image

बक्सर में गूंजेगी बौद्धिक हुंकार, 28 अप्रैल को डॉ. लक्ष्मण यादव देंगे युवाओं को संदेश

बक्सर, 27 अप्रैल (विक्रांत) जिले में 28 अप्रैल को बौद्धिक जगत का बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जहां देश के प्रख्यात लेखक डॉ. लक्ष्मण यादव युवाओं को जागरूक करने के लिए मंच संभालेंगे। बक्सर के नगर भवन में आयोजित ‘समता अधिकार सम्मेलन’ को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

आयोजकों के मुताबिक, यह कार्यक्रम समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों को लेकर नई सोच विकसित करने का प्रयास है। सम्मेलन में डॉ. लक्ष्मण यादव युवाओं को सामाजिक जागरूकता और बौद्धिक विकास का संदेश देंगे। इस खास मौके पर पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन, डॉ. अजीत कुमार सिंह और ज्ञान प्रकाश भी अपने विचार साझा करेंगे। ये सभी वक्ता युवाओं को शिक्षा, समानता और सामाजिक बदलाव के मुद्दों पर प्रेरित करेंगे।

स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन को लेकर शहर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए नई दिशा तय करेगा। अब सबकी नजर इस सम्मेलन पर टिकी है, जहां बक्सर की धरती से एक बार फिर बौद्धिक चेतना की आवाज बुलंद होने जा रही है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top