• Home
  • राष्ट्रीय
  • फंसा PF अब मिनटों में होगा ट्रैक: सरकार ला रही E-PRAAPTI पोर्टल, नौकरी-पेशावाले लोगों के लिए बड़ी राहत
Image

फंसा PF अब मिनटों में होगा ट्रैक: सरकार ला रही E-PRAAPTI पोर्टल, नौकरी-पेशावाले लोगों के लिए बड़ी राहत

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (अशोक “अश्क”) नौकरी बदलने के बाद पुराने पीएफ खाते में फंसे पैसों को लेकर परेशान कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार जल्द ही ‘E-PRAAPTI’ नामक डिजिटल पोर्टल लॉन्च करने जा रही है, जिससे वर्षों से निष्क्रिय पड़े पीएफ खातों को आसानी से ट्रैक और सक्रिय किया जा सकेगा। यह पोर्टल Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) के तहत काम करेगा।

‘EPF Aadhaar-Based Access Portal for Tracking Inoperative Accounts’ यानी E-PRAAPTI पूरी तरह यूजर-ड्रिवन सिस्टम होगा, जिसमें कर्मचारी खुद अपने पुराने पीएफ खातों की पहचान कर उन्हें अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जोड़ सकेंगे। इसके लिए आधार प्रमाणीकरण का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद कर्मचारियों को अपनी पुरानी कंपनी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पोर्टल के पहले चरण में उन लोगों को सुविधा मिलेगी, जिनके पास पुरानी पीएफ आईडी है, जबकि दूसरे चरण में उन कर्मचारियों को मदद दी जाएगी, जो अपनी पुरानी जानकारी भूल चुके हैं। इधर, पीएफ दावों के निपटारे में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है।

वित्त वर्ष 2025-26 में EPFO ने 8.31 करोड़ दावों का निपटारा किया, जो पिछले साल से करीब 38% अधिक है। ‘ऑटो मोड’ के जरिए अब एडवांस निकासी के अधिकांश दावे मात्र तीन दिनों में निपटाए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 5.51 करोड़ से अधिक दावे एडवांस निकासी से जुड़े रहे, जिससे यह स्पष्ट है कि लोगों का पीएफ फंड पर भरोसा बढ़ा है। नया E-PRAAPTI पोर्टल निष्क्रिय खातों में जमा हजारों करोड़ रुपये को मुख्यधारा में लाने और कर्मचारियों को उनका हक दिलाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top