📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी ⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित ⚡अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली
  • Home
  • राज्य समाचार
  • प्रयागराज में 12 हजार करोड़ से दौड़ेगी मेट्रो: एयरपोर्ट से झूंसी और फाफामऊ से छिवकी तक बिछेगा 70 किमी का जाल, बनेंगे 39 स्टेशन
Image

प्रयागराज में 12 हजार करोड़ से दौड़ेगी मेट्रो: एयरपोर्ट से झूंसी और फाफामऊ से छिवकी तक बिछेगा 70 किमी का जाल, बनेंगे 39 स्टेशन

प्रयागराज, 17 नवंबर (सेंट्रल डेस्क) संगम नगरी प्रयागराज के विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। शहरवासियों को जल्द ही आधुनिक मेट्रो रेल की सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। करीब 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली लगभग 70 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके तहत दो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिनमें कुल 39 स्टेशन होंगे। दोनों कॉरिडोर का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को भेज दिया गया है। मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. के समक्ष परियोजना का आधिकारिक प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज के मुताबिक, पहला कॉरिडोर बमरौली एयरपोर्ट से झूंसी तक प्रस्तावित है। इस रूट पर करीब 20 स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरा कॉरिडोर फाफामऊ-शांतिपुरम से छिवकी रेलवे स्टेशन तक होगा, जिसमें 19 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

दोनों रूट को जोड़ने के लिए परेड मैदान में विशाल इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर में जाने की सुविधा मिलेगी।परियोजना की मुख्य अभियंता प्रियंका ओझा ने बताया कि लखनऊ मेट्रो की तर्ज पर प्रयागराज में भी शुरुआती चरण में तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेनें चलाने की योजना है। इससे शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और लोगों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मेट्रो के संचालन और रखरखाव के लिए झूंसी के खानूपुर और छिवकी में दो बड़े डिपो बनाए जाएंगे।

दोनों के लिए करीब 14-14 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। खानूपुर डिपो पहले कॉरिडोर और छिवकी डिपो दूसरे कॉरिडोर की ट्रेनों के लिए होगा। छिवकी में प्रस्तावित जमीन का बड़ा हिस्सा सेना के अधिकार क्षेत्र में है। इसके हस्तांतरण के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से प्रस्ताव भेजा गया है। बदले में सेना को दूसरी जगह जमीन देने की प्रक्रिया चल रही है। परियोजना पूरी होने पर प्रयागराज की परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

Releated Posts

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। मेहमानों की आवाजाही और…

बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना, 27 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top