• Home
  • रेलवे
  • पितृपक्ष में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: स्पेशल ट्रेनों से लेकर 24×7 वार रूम तक, पूर्व मध्य रेल की पूरी तैयारी
Image

पितृपक्ष में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: स्पेशल ट्रेनों से लेकर 24×7 वार रूम तक, पूर्व मध्य रेल की पूरी तैयारी

बक्सर, 22 सितंबर (विक्रांत) पितृपक्ष मेला और आगामी त्योहारों के दौरान उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सोमवार को मुख्यालय, हाजीपुर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाताओं को रेलवे की तैयारियों और आगामी परियोजनाओं की जानकारी दी। महाप्रबंधक ने बताया कि देश के विभिन्न शहरों से आने तथा त्योहारों के बाद लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। यहां पेयजल, ट्रेन उद्घोषणा, मेडिकल बूथ समेत अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए 24×7 वार रूम बनाया जाएगा, जहां से प्रमुख स्टेशनों की निगरानी की जाएगी।

रेलवे सुरक्षा बल की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात रहेंगी तथा प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और सर्कुलेटिंग एरिया पर विशेष नजर रखी जाएगी। लंबी दूरी की अधिक भीड़ वाली ट्रेनों की सामान्य बोगियों में यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से प्रवेश कराने के लिए आरपीएफ और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की तैनाती होगी।महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की भी जानकारी दी। मोकामा में गंगा नदी पर नवनिर्मित पुल को चालू करने के लिए एनआई कार्य शुरू हो गया है, जो चार अक्टूबर तक चलेगा। पुल के चालू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रेल संपर्क के लिए एक अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध होगा।

भागलपुर के पास विक्रमशिला और कटोरिया के बीच गंगा पर नए रेल पुल को अगस्त 2024 में 2171.34 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी मिली थी। इसे अगस्त 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य है। डीडीयू-झाझा के बीच करीब 400 किलोमीटर लंबी तीसरी-चौथी रेल लाइन परियोजना पर भी काम जारी है। वहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्व मध्य रेल के 97 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। चंदौली मझवार, दौरम मधेपुरा, बनमनखी, गोमो और कतरासगढ़ का काम लगभग पूरा है, जबकि सलौना, सुपौल और लखीसराय समेत अन्य स्टेशनों का कार्य नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Releated Posts

रेल यात्रियों के लिए बड़ी पहल: स्टेशनों पर पानी की टंकियों से नलों तक होगी सघन जांच, गड़बड़ी मिलते ही तत्काल कार्रवाई

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) रेल यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्व…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

दुर्गापूजा में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: 56 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, कोलकाता से रक्सौल-मधुबनी तक सीधा सफर

समस्तीपुर, 21 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) दुर्गापूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, रूट बदले और कई का सफर छोटा

समस्तीपुर, 21सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने तथा राजेंद्र पुल, ऊपरी…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

ROB निर्माण के लिए 12 दिन रेल परिचालन प्रभावित, जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी नियंत्रित

समस्तीपुर, 16 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत मानसी-सहरसा रेलखंड पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top