• Home
  • मुख्य समाचार
  • पटेल मैदान में दौड़ी प्रतिभा की आंधी: 2000 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, उभरे नए स्टार
Image

पटेल मैदान में दौड़ी प्रतिभा की आंधी: 2000 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, उभरे नए स्टार

समस्तीपुर, 17 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) खेल प्रतिभाओं का संगम बने पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला स्कूल एवं ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ। जिला एथलेटिक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मेयर अनीता राम, एडीओ दिलीप कुमार, खेल पदाधिकारी विवेक कुमार और अनअकैडमी की निदेशक आकांक्षा कुमारी की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में करीब 2000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर जिले में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह का परिचय दिया। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अंडर-16 बालिका वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में डीएवी पब्लिक स्कूल की आंचल कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंजली कुमारी और संगीता कुमारी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

वहीं बालक वर्ग में सुमन कुमार ने बाजी मारी, जबकि मनजीत कुमार और शिवम राज ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-12 बालिका ऊंची कूद में दीपा भारती ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि परिधि राज और कीर्ति राज ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग के बालक लंबी कूद में आर्यन राज ने पहला स्थान, शिवम ने दूसरा और आदर्श ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

बालक लंबी कूद में सतीश कुमार प्रथम, मोहम्मद अहमद द्वितीय और मंजय कुमार तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में चंदा रानी ने पहला, मीनाक्षी राज ने दूसरा और निधि कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष रज़ीउल इस्लाम, सचिव मो. अब्बास अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल ने निष्पक्ष फैसलों से प्रतियोगिता को सफल बनाया।

Releated Posts

भागलपुर के विकास का बनेगा नया ब्लूप्रिंट: जीआईएस आधारित मास्टर प्लान पर तेज हुई तैयारी, शहर की बदलेगी पूरी तस्वीर

पटना, 17 जुलाई (पटना डेस्क) सिल्क सिटी भागलपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से विकसित करने की…

राशन कार्ड से लेकर पेंशन तक सरकार का बड़ा ऐलान: पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

पटना, 17 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने अधिक से अधिक पात्र लोगों तक राशन कार्ड और सामाजिक…

ई-वाहन खरीदने पर सरकार देगी नकद इनाम: बिहार में नई योजना लागू, दोपहिया से कार तक लाखों की सब्सिडी का मौका

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा…

भक्ति में झुके मुख्यमंत्री, झाड़ू लगाकर और रथ की रस्सी खींचकर कराया भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का शुभारंभ

पटना, 16 जुलाई सहयोगी संवाददाता (रामबालक यादव) राजधानी पटना गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति और आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top