• Home
  • मुख्य समाचार
  • पटना हाई कोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश ने बिहारशरीफ मंडल कारा का किया निरीक्षण, ‘कुंडलवन कारा’ नामकरण का सुझाव
Image

पटना हाई कोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश ने बिहारशरीफ मंडल कारा का किया निरीक्षण, ‘कुंडलवन कारा’ नामकरण का सुझाव

नालंदा, 07 अप्रैल (अविनाश पांडेय) पटना हाई कोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश राजीव राँय ने मंगलवार को बिहारशरीफ मंडल कारा का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश गौरव भी मौजूद रहे। कारा प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, उपाधीक्षक अरविंद कुमार, अमरेंद्र कुमार और श्रीमती आरती कुमारी ने निरीक्षण में सहयोग दिया।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने कारा अस्पताल, पुरुष एवं महिला बंदी वार्ड, पाठशाला और कारा परिसर स्थित बाग-बगीचों का दौरा किया। उन्होंने बंदियों के रहन-सहन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत रूप से मूल्यांकन किया। इस अवसर पर कारा प्रशासन ने बंदियों के स्वास्थ्य देखभाल, कौशल विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। विशेष रूप से, न्यायाधीश ने कारा में स्थित बुद्ध ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया, जिसमें भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों आनंद एवं उपाली की मूर्तियों का अनावरण किया गया।

केंद्र के समीप हरसिंगार (पारिजात) का पौधारोपण भी किया गया।भ्रमण के उपरांत निरीक्षी न्यायाधीश ने कारा प्रशासन की साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि न्यायाधीश ने मंडल कारा का नाम बदलकर ‘कुंडलवन कारा’ रखने का सुझाव भी दिया, जिससे कारा की पहचान और सकारात्मक रूप से उभरे।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top