• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में शिक्षा की नई क्रांति: एक साथ खुले पांच नए महाविद्यालय, हजारों विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान
Image

समस्तीपुर में शिक्षा की नई क्रांति: एक साथ खुले पांच नए महाविद्यालय, हजारों विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

समस्तीपुर, 15 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) बिहार सरकार की उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी पहल के तहत बुधवार को समस्तीपुर जिले में एक साथ पांच नवस्थापित महाविद्यालयों का शुभारंभ कर दिया गया। खानपुर, कल्याणपुर, सिंघिया, विथान और विद्यापतिनगर प्रखंडों में अब नियमित रूप से स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू हो गई है। इस ऐतिहासिक पहल से हजारों विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन प्रखंडों में स्थापित नए महाविद्यालयों का उद्घाटन किया, जहां अब तक कॉलेज की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उद्घाटन के साथ ही सभी महाविद्यालयों में विधिवत पठन-पाठन भी शुरू हो गया, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने विद्यापतिनगर स्थित नवस्थापित महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण देखा और इसके बाद फीता काटकर महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर महाविद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं, को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे शिक्षा तक पहुंच आसान होगी, नामांकन में वृद्धि होगी और क्षेत्र के शैक्षणिक व सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल शिक्षा के साथ-साथ स्थानीय विकास और युवाओं के भविष्य को भी मजबूत करेगी।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय किशन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बिहार सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे समस्तीपुर में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top