Image

दिल को क्या अब कभी आराम नहीं आएगा

आज साहित्यिक आंगन में उस्ताद सय्यद मंसूर कमाल साहब के शागिर्द उत्तर प्रदेश, बहराइच के सुप्रसिद्ध शायर बशीर मिर्ज़ा जी की एक ग़ज़ल

वो सरे शाम लबे बाम नहीं आएगा।

रात भर मुझको भी आराम नहीं आएगा।।

मेरा वअदा है तेरा ज़िक्र करूंगा न कभी।

मेरे होंठों प तेरा नाम नहीं आएगा।।

मैनें ले रक्खा है ख़ुद क़त्ल का अपने ज़िम्मा।

अब तिरे सर कोई इल्ज़ाम नहीं आएगा।।

बेवजह बैठा है मैख़ाने में उम्मीद लिए।

छूने होटों कोई जाम नहीं आएगा?

ज़िन्दगी अब शबे दैजूर हुई जाती है।

दिल को क्या अब कभी आराम नहीं आएगा।।

चाँद ने ख़ुद को छुपा रक्खा है बादल में कहीं।

अब अंधेरों को भी आराम नहीं आएगा।।

मैं तुम्हें नक्श या तावीज बना दूं लेकिन

पर वज़ीफ़ा ये तेरे काम नहीं आएगा।।

मैं असा बन के तेरे साथ चलुंगा उस पल।

जब नज़र तुझको कोई गाम नहीं आएगा ।।

मैंने ख़ुद को यही कहकर के संभाला है “बशीर”

अब तेरे चाँद का पैग़ाम नहीं आएगा।।

। ~बशीर मिर्ज़ा

Releated Posts

भारत की नारियाँ

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली से सुप्रसिद्ध कवयित्री अंशु विनोद गुप्ता जी की…

नशे में नशा कर रहे हो

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में बिहार, समस्तीपुर से सुप्रसिद्ध कवि प्रवीण कुमार ‘चुन्नू’ जी की एक ग़ज़ल…

रात दिन रहता है तेरी याद का दफ्तर खुला

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में पश्चिम बंग, आसनसोल से सुप्रसिद्ध शायरा ग़़ज़ाला तबस्सुम जी की एक ग़ज़ल…

पापा

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में बिहार, बेगूसराय से सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ सुनीता ‘सुमन’ जी की एक कविता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top