• Home
  • Uncategorized
  • दहेज की बलि चढ़ी नेपाल की बेटी: शादी के तीन साल बाद गला दबाकर हत्या, आरोप में पति-सास गिरफ्तार
Image

दहेज की बलि चढ़ी नेपाल की बेटी: शादी के तीन साल बाद गला दबाकर हत्या, आरोप में पति-सास गिरफ्तार

बेतिया, 15 मई (विनय कुमार गुप्ता) नेपाल से सुखद वैवाहिक जीवन के सपने लेकर ससुराल आई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके को झकझोर दिया है। मामला पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के तिलंगही बहुअरवा गांव का है, जहां 25 वर्षीय आरती देवी की गुरुवार रात मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति अरविंद साह और सास बबुनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

मृतका नेपाल के परसा जिला स्थित मुरली गांव निवासी नागेंद्र साह की पुत्री थी। नागेंद्र साह ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि फरवरी 2023 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी अरविंद साह से की थी, जिसमें करीब आठ लाख रुपये खर्च किए गए थे। शादी के दो महीने बाद ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर आरती को प्रताड़ित करने लगा। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरती का शव बिछावन पर पड़ा मिला। मृतका के गले पर काले निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।इस मामले में पति अरविंद साह, सास बबुनी देवी, ससुर भूषण साह, ननद शोभा कुमारी, रिंकी देवी, पिंकी देवी और ननदोई बिट्टू साह को नामजद किया गया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। हालांकि गांव में यह चर्चा भी है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर विवाहिता ने आत्महत्या की हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार पति के चरित्र को लेकर विवाद और ननदों के हस्तक्षेप के कारण घर में अक्सर झगड़ा होता था। शादी के तीन साल बाद भी संतान नहीं होने से भी तनाव बना रहता था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Releated Posts

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

PMFME में बजा बिहार का डंका: सबसे ज्यादा स्वीकृतियां मिलने पर मिला बेस्ट स्टेट का प्रतिष्ठित सम्मान

नई दिल्ली, 25 अगस्त (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या…

बिहार के छात्रों की पढ़ाई में आया डिजिटल क्रांतिकारी: विद्या साथी ऐप लॉन्च, आधी रात को भी मिलेगा लाइव शिक्षक का साथ

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार के स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान, प्रभावी और आधुनिक बनाने की…

फर्जी कॉलेजों पर सरकार का शिकंजा: मान्यता होगी रद्द, दर्ज होगी FIR, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड घोटाले पर भी सख्त कार्रवाई

पटना, 20 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने फर्जीवाड़ा कर एक से अधिक महाविद्यालयों का संचालन करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top