• Home
  • रेलवे
  • डुमरांव स्टेशन पर फूटा जनाक्रोश: 14 जून को होगा बड़ा आंदोलन, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं की बहाली की उठी मांग
Image

डुमरांव स्टेशन पर फूटा जनाक्रोश: 14 जून को होगा बड़ा आंदोलन, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं की बहाली की उठी मांग

बक्सर, 13 जून (विक्रांत) वर्षों से उपेक्षा और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे डुमरांव रेलवे स्टेशन को लेकर अब स्थानीय जनता ने निर्णायक लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव में कमी, गंदगी, पेयजल संकट, जर्जर शौचालय और यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की अनदेखी के खिलाफ 14 जून 2026 को व्यापक जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा। आंदोलन के आयोजकों ने बताया कि डुमरांव रेलवे स्टेशन क्षेत्र के हजारों यात्रियों की जीवनरेखा है, लेकिन लंबे समय से यहां सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव समाप्त होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था भी बदहाल स्थिति में है। जनता की प्रमुख मांगों में ट्रेनों का ठहराव पुनः बहाल करना, यात्रियों के लिए सम्मानजनक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्टेशन परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करना, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना तथा स्टेशन के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए ठोस कदम उठाना शामिल है। आयोजकों का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संगठन विशेष का नहीं, बल्कि पूरे डुमरांव के सम्मान, सुविधा और विकास से जुड़ा जनआंदोलन है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में डुमरांव स्टेशन पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि जनता एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेगी तो रेलवे प्रशासन को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना पड़ेगा। “जनता की आवाज ही बदलाव की शुरुआत है” के संदेश के साथ आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top