• Home
  • Crime
  • 25 हजार के इनामी संतोष डॉन पर EOU-STF का बड़ा शिकंजा: 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, जमीन के कागजात, हथियार, अन्य सामान और स्कॉर्पियो जब्त
Image

25 हजार के इनामी संतोष डॉन पर EOU-STF का बड़ा शिकंजा: 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, जमीन के कागजात, हथियार, अन्य सामान और स्कॉर्पियो जब्त

नालंदा, 13 जून (अविनाश पांडेय) आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए पटना जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी संतोष डॉन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नालंदा समेत कुल 25 ठिकानों पर एक साथ की गई इस छापेमारी से अपराध जगत में हड़कंप मच गया। करीब सात घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसियों ने जमीन से जुड़े अहम दस्तावेज, नक्शे, हथियारों से संबंधित सामग्री तथा एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।

सूत्रों के मुताबिक, संतोष डॉन के कथित अवैध जमीन कारोबार और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की सूचना के बाद EOU और STF ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से नालंदा जिले के पचासा और खिदरचक गांव सहित विभिन्न स्थानों पर एक साथ दबिश दी। टीमों ने उसके आवासों, संपत्तियों और संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली।छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात, भू-नक्शे, बंदूक और कारतूस रखने के कवर बरामद किए गए। इसके अलावा एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है। जांच एजेंसियां बरामद दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने लाई जा सके।

कार्रवाई के दौरान संतोष डॉन के भाई नरेंद्र को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया। EOU की टीम पचरुखिया स्थित आवास के अलावा जगमालबीघा, मुस्तफापुर और चौड़ा में मौजूद संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top