• Home
  • मुख्य समाचार
  • अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: बस स्टैंड से ताजपुर रोड तक चला निरीक्षण अभियान, ROB निर्माण की भी हुई सख्त समीक्षा
Image

अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: बस स्टैंड से ताजपुर रोड तक चला निरीक्षण अभियान, ROB निर्माण की भी हुई सख्त समीक्षा

समस्तीपुर, 13 जून (मोहम्मद जमशेद) शहर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में शनिवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बस स्टैंड से ताजपुर रोड तक विस्तृत निरीक्षण कर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कहा कि सड़क और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में सुगम यातायात और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए अतिक्रमण हटाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

एसडीओ ने स्थानीय नागरिकों और व्यवसायियों से भी अपील की कि वे स्वेच्छा से सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमणमुक्त रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही स्वच्छ, व्यवस्थित और जाममुक्त शहर का निर्माण संभव है। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने भोला टॉकीज रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए निर्माण एजेंसी एवं विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।निरीक्षण के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभियंता और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर को अतिक्रमणमुक्त और आधुनिक आधारभूत संरचना से लैस बनाने की दिशा में अभियान लगातार जारी रहेगा।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top