• Home
  • राजनीति
  • 12 साल बेमिसाल पर बीजेपी का बड़ा दावा: मोदी ने बदली देश की तस्वीर और तकदीर, बक्सर में मंत्री संजय टाइगर ने गिनाई उपलब्धियां
Image

12 साल बेमिसाल पर बीजेपी का बड़ा दावा: मोदी ने बदली देश की तस्वीर और तकदीर, बक्सर में मंत्री संजय टाइगर ने गिनाई उपलब्धियां

बक्सर, 13 जून (विक्रांत) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला अतिथि गृह, बक्सर में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय टाइगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने किया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि देश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली ऐतिहासिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया था।मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को धरातल पर उतारा है। जनधन योजना के तहत करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए, जिससे सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंची और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं को गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में परिवर्तनकारी बताया।उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं पहले से अधिक सुरक्षित हुई हैं और सर्जिकल स्ट्राइक तथा एयर स्ट्राइक इसके प्रमाण हैं।

साथ ही सड़क, रेलवे, शिक्षा, बिजली, पुल-पुलिया और कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिससे भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।प्रेसवार्ता में धनंजय त्रिगुण, पुनित सिंह, निर्भय राय, संध्या पांडेय, दीपक पांडेय, रमेश गुप्ता, महावीर गुप्ता, सुनील सिंह, आशानंद सिंह, अविनाश पांडेय, भास्कर सिंह, ज्वाला सैनी, मनीष चौबे, तेज प्रताप छोटे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top