• Home
  • Crime
  • दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती की कोशिश: दुकानदार की बहादुरी से एक बदमाश धराया, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात
Image

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती की कोशिश: दुकानदार की बहादुरी से एक बदमाश धराया, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

मुजफ्फरपुर, 13 जून (संतोष गुप्ता) जिले में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है। कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक आभूषण दुकान में घुसकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। हालांकि दुकानदार की बहादुरी और स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण एक बदमाश मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी लूट का सामान लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, दामोदरपुर स्थित एक आभूषण दुकान पर शुक्रवार दोपहर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी पहुंचे।

बदमाश ग्राहक बनकर दुकान के अंदर दाखिल हुए और कुछ ही क्षणों में कमर से कट्टा और पिस्टल निकालकर कर्मचारियों तथा दुकानदार को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेटने शुरू कर दिए। अचानक हुई इस वारदात के बीच दुकान मालिक धर्मेंद्र ने साहस का परिचय देते हुए अपराधियों का विरोध किया। उन्होंने बदमाशों से भिड़ने का प्रयास किया, जिससे अपराधियों में अफरातफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख बदमाश काउंटर और सेफ में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण लेकर भागने लगे। इस दौरान धर्मेंद्र भी काउंटर लांघकर उनके पीछे दौड़ पड़े और शोर मचाना शुरू कर दिया।

दुकानदार की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने भाग रहे अपराधियों को घेरने का प्रयास किया, जिसके दौरान एक बदमाश पकड़ लिया गया। हालांकि उसके दो साथी जेवरात लेकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी की आक्रोशित भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने वारदात में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली।घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तकनीकी टीम और एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए हैं तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Releated Posts

25 हजार के इनामी संतोष डॉन पर EOU-STF का बड़ा शिकंजा: 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, जमीन के कागजात, हथियार, अन्य सामान और स्कॉर्पियो जब्त

नालंदा, 13 जून (अविनाश पांडेय) आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शनिवार को संयुक्त…

दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में धावा: फायरिंग के बीच बदमाश दबोचा, लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार

मुजफ्फरपुर, 13 जून (संतोष गुप्ता) कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में शुक्रवार की दोपहर उस…

अर्टिगा कार की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही थी 10.540 किलो अफीम, चार तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी, 13 जून (गौरव कुमार गुप्ता) बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए…

एक ही रात पांच घरों में मचा था आतंक: पुलिस ने दबोचे चोर गिरोह के तीन सदस्य, नकदी बरामद, एक फरार

नालंदा, 12 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा थाना क्षेत्र के सुरजपुर गांव में एक ही रात पांच घरों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top