• Home
  • मुख्य समाचार
  • ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, 72 घंटे तक पहचान का इंतजार
Image

ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

दरभंगा, 07 अक्टूबर (अजय राय) दरभंगा-सकरी रेलखंड पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसे में करीब 20 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना दरभंगा और काकरघाटी रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 2/8 और 2/10 के बीच हुई। हादसे के बाद युवक का शव रेल पटरी पर दो हिस्सों में पड़ा मिला। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के कारण जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस काकरघाटी स्टेशन पर करीब 25 मिनट तक रुकी रही। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के चालक ने किलोमीटर संख्या 2/10 के समीप युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही दरभंगा आरपीएफ पोस्ट के कमांडर पोखराज मीणा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

आरपीएफ ने घटना की जानकारी रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को दी। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पटरी पर पड़े शव को हटाया।घटनास्थल होम सिग्नल से बाहर होने के कारण विश्वविद्यालय थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘सुजीत’ लिखा हुआ पाया गया है।युवक जींस पैंट और शर्ट पहने था।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम भवन के शीतगृह में रखा जाएगा। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। शव हटाए जाने के बाद रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top