• Home
  • राष्ट्रीय
  • जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस
Image

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले छात्र प्रदर्शन और ‘जेन Z’ (Gen Z) को लेकर तीखी टिप्पणी करने वाली कंगना ने अब अपने सुर बदलते हुए देश के युवाओं की खुलकर तारीफ की है। उनके ताजा बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि “जेन Z हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत और एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। हमें खुशी है कि देश के युवा हमारी संस्कृति और पहचान के एंबेसडर बनकर उभर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जो देश के लिए सकारात्मक संकेत है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना ने आगे कहा कि उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के विचारों को सुनने का अवसर मिला है। उनके अनुसार, युवाओं का भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ना देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है और यह बेहद संतोष की बात है। हालांकि, कंगना का यह बयान उनके हालिया विवादित बयानों से बिल्कुल अलग माना जा रहा है। इससे पहले उन्होंने छात्र प्रदर्शन से जुड़े कुछ वीडियो साझा करते हुए कुछ प्रदर्शनकारियों और महिलाओं की भाषा और व्यवहार की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने ‘जेन Z’ के एक वर्ग को “जेनरेशन गटर” कहकर संबोधित किया था और आरोप लगाया था कि वे पश्चिमी सोच से प्रभावित होकर भारतीय संस्कृति के विपरीत आचरण कर रहे हैं। उनके इन बयानों पर सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

अब कंगना के बदले रुख को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। समर्थक इसे युवाओं के प्रति सकारात्मक संदेश बता रहे हैं, जबकि आलोचक उनके पुराने और नए बयानों की तुलना कर सवाल उठा रहे हैं। फिल्मी मोर्चे पर भी कंगना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “भारत भाग्य विधाता” को लेकर चर्चा में रहीं। मनोज टपाडिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साहस पर आधारित है। हालांकि, समीक्षकों की सराहना मिलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी।

Releated Posts

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

आधार अपडेट नहीं कराया तो अटक सकती हैं सरकारी सेवाए: बैंक, लोन और OTP तक में होगी परेशानी

नई दिल्ली, 26 जुलाई (अशोक “अश्क”) अगर आपने आधार कार्ड बनवाने के बाद वर्षों से उसमें कोई बदलाव…

ISRO में मची हलचल: वैज्ञानिकों के लगातार इस्तीफों से सरकार सख्त, नए आदेश के बिना नहीं मिलेगी मंजूरी

नई दिल्ली, 16 जुलाई (अशोक “अश्क”) भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है।…

वोटर बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, चुनाव आयोग ने बदला फॉर्म-6 अब मां-बाप की जानकारी भी होगी जरूरी

नई दिल्ली, 12 जुलाई (अशोक “अश्क”) देशभर में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top