• Home
  • राष्ट्रीय
  • कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत
Image

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। बसोहली क्षेत्र के माशका स्थित सेवा-2 हाइडल पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर आपसी विवाद के बाद अपने ही साथियों पर सर्विस एके-47 से गोलियां चला दीं। इस वारदात में चार सीआईएसएफ कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। घटना के बाद आरोपी जवान अभिदेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि सेवा पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की यूनिट तैनात थी।

ड्यूटी के दौरान जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और आरोपी जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से कैंप में अफरा-तफरी मच गई।फायरिंग में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार के रूप में बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही कठुआ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कैंप परिसर को सुरक्षित कर पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।

अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला किसी बाहरी आतंकी हमले का नहीं, बल्कि बल के जवानों के बीच हुए आंतरिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अब गोलीबारी की वजह, घटनाक्रम और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। कितने राउंड फायर किए गए, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद कैंप में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, सीआईएसएफ स्तर पर भी मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Releated Posts

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

आधार अपडेट नहीं कराया तो अटक सकती हैं सरकारी सेवाए: बैंक, लोन और OTP तक में होगी परेशानी

नई दिल्ली, 26 जुलाई (अशोक “अश्क”) अगर आपने आधार कार्ड बनवाने के बाद वर्षों से उसमें कोई बदलाव…

ByByअशोक अश्क जुलाई 26, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top