📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बहेड़ी में शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: 20 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय का भव्य भवन, विधायक विनय चौधरी और एलएनएमयू कुलपति ने संयुक्त रूप से रखी आधारशिला ⚡दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प ⚡दो मासूमों की संदिग्ध मौत से उबाल: इंसाफ की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग, डुमरांव के पूर्व विधायक ने उठाई उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की आवाज ⚡छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा ⚡कृषि के भविष्य पर मंथन: बिहार से देशभर के कुलपतियों ने बनाई विकसित भारत की कृषि रणनीति, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों की खुशहाली को बताया सरकार की प्राथमिकता ⚡औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर ⚡चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम ⚡चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम ⚡सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा ⚡चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला
  • Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • छठ महापर्व से छह महीने पहले शुरू होती है तैयारी, बांस की कारीगरी से चमकती है मधेपुरा के मालपहाड़ी समाज की किस्मत
Image

छठ महापर्व से छह महीने पहले शुरू होती है तैयारी, बांस की कारीगरी से चमकती है मधेपुरा के मालपहाड़ी समाज की किस्मत

पटना, 12 नवंबर (पटना डेस्क) छठ महापर्व की आस्था और परंपरा में बांस से बने डगरा-कोनिया का विशेष महत्व है। पर्व नजदीक आते ही इनकी मांग बढ़ जाती है। इसी के साथ बिशनपुर सुंदर पंचायत के कई टोले पारंपरिक कुटीर उद्योग के केंद्र बन जाते हैं। यहां मालपहाड़ी समाज के परिवार पीढ़ियों से बांस की कारीगरी के जरिए अपनी आजीविका चला रहे हैं। यह हुनर उनके लिए केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक पहचान और पुश्तैनी विरासत भी है। पंचायत के पथराहा गांव के वार्ड संख्या 11 एवं 12, इसराइन बेला के पहाड़ी टोला और बिशनपुर बाजार के वार्ड संख्या 13 स्थित पहाड़ी टोला में बड़ी संख्या में परिवार इस काम से जुड़े हैं। कारीगर बांस की पतली-पतली पट्टियां तैयार कर डगरा, कोनिया, सूप और टोकरी सहित कई उपयोगी सामान बनाते हैं।

छठ पूजा में अर्घ्य के दौरान फल, प्रसाद और पूजन सामग्री रखने तथा सजाने में इनका विशेष इस्तेमाल होता है। इनकी मांग मधेपुरा तक सीमित नहीं है। दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया और पटना समेत बिहार के कई शहरों में यहां तैयार उत्पाद पहुंचते हैं। छठ के मौके पर दूसरे जिलों के व्यापारी भी बड़ी संख्या में खरीदारी करने आते हैं। मजबूत बनावट, प्राकृतिक स्वरूप और पारंपरिक उपयोगिता के कारण प्लास्टिक के आधुनिक विकल्पों के बावजूद बांस के सामान की लोकप्रियता कायम है।त्योहारी मांग पूरी करने के लिए कारीगरों को करीब छह महीने पहले से तैयारी शुरू करनी पड़ती है। बांस की खरीद, कटाई, छिलाई और सफाई के बाद उसकी पतली पट्टियां बनाई जाती हैं।

फिर पारंपरिक तकनीक से बुनाई कर अलग-अलग आकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इस काम में पुरुषों के साथ महिलाएं और परिवार के अन्य सदस्य भी बराबर सहयोग करते हैं। हालांकि, बढ़ती लागत, कच्चे बांस की कमी और मेहनत के अनुरूप कीमत नहीं मिलने से कारीगर परेशान हैं। प्लास्टिक उत्पादों से प्रतिस्पर्धा भी चुनौती बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने सरकार से आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि यह पुश्तैनी कला और इससे जुड़े परिवारों की आजीविका सुरक्षित रह सके।

Releated Posts

दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

नालंदा, 29 नवंबर (अविनाश पांडेय) स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां…

छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) छठ महापर्व के दौरान उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ के बीच पूर्व मध्य रेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top