• Home
  • मुख्य समाचार
  • गैस संकट पर प्रशासन का बड़ा खुलासा: बाँटे 83 हजार सिलेंडर, कालाबाजारियों पर कसा शिकंजा
Image

गैस संकट पर प्रशासन का बड़ा खुलासा: बाँटे 83 हजार सिलेंडर, कालाबाजारियों पर कसा शिकंजा

बक्सर, 31 मार्च (विक्रांत) जिले में एलपीजी आपूर्ति को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा खुलासा किया है। समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पदाधिकारी साहिला ने बताया कि जिले में गैस आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में है और कालाबाजारी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।बक्सर जिले में आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के तहत कुल 27 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं।

13 मार्च से 29 मार्च के बीच 83,649 सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 2,630 सिलेंडर का स्टॉक अभी उपलब्ध है। बावजूद इसके, 24,057 बुकिंग लंबित हैं, जिससे औसतन 4.1 दिन का बैकलॉग बना हुआ है।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहरी उपभोक्ता 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ता 45 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं, ताकि आपूर्ति संतुलित बनी रहे। अधिकारियों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 29 और 30 मार्च को 43 एजेंसियों की जांच की गई।इस दौरान सख्त कार्रवाई भी सामने आई है। 21 मार्च को एसडीएम द्वारा छापेमारी में दो रेस्टोरेंट—पहवा रेस्टोरेंट और संगम फैमिली रेस्टोरेंट—पर प्राथमिकी दर्ज कर 24 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।जिला प्रशासन ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। अब तक 506 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 447 का निपटारा किया जा चुका है।साहिला ने चेतावनी दी कि गैस आपूर्ति को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।प्रशासन का दावा है कि जिले में 3.5 लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन धारकों को नियमित होम डिलीवरी के जरिए गैस उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top