📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बहेड़ी में शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: 20 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय का भव्य भवन, विधायक विनय चौधरी और एलएनएमयू कुलपति ने संयुक्त रूप से रखी आधारशिला ⚡दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प ⚡दो मासूमों की संदिग्ध मौत से उबाल: इंसाफ की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग, डुमरांव के पूर्व विधायक ने उठाई उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की आवाज ⚡छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा ⚡कृषि के भविष्य पर मंथन: बिहार से देशभर के कुलपतियों ने बनाई विकसित भारत की कृषि रणनीति, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों की खुशहाली को बताया सरकार की प्राथमिकता ⚡औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर ⚡चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम ⚡चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम ⚡सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा ⚡चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • एसआईआर के खिलाफ केसठ में गरजा महागठबंधन, वोट हमारा-अधिकार हमारा के नारों से गूंजा प्रखंड मुख्यालय
Image

एसआईआर के खिलाफ केसठ में गरजा महागठबंधन, वोट हमारा-अधिकार हमारा के नारों से गूंजा प्रखंड मुख्यालय

बक्सर, 07 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर महागठबंधन के आक्रोश मार्च के तहत बुधवार को केसठ प्रखंड मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा को लेकर निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के नहीं हटाने की मांग की। डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं राजद नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की सबसे बड़ी ताकत उसका वोट है। किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटना या मतदान के अधिकार के प्रयोग में परेशानी होना गंभीर लोकतांत्रिक चिंता है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सत्यापन योग्य होनी चाहिए।

विपक्ष और नागरिकों द्वारा उठाए जा रहे सवालों का चुनाव आयोग को स्पष्ट और सार्वजनिक जवाब देना चाहिए।सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि “वोट किसी दल की जागीर नहीं, बल्कि हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।” गरीब-अमीर, किसान-मजदूर, युवा-बुजुर्ग सभी पात्र नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा लोकतंत्र की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के व्यक्तिगत विरोध में नहीं, बल्कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए है।जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और उसकी निष्पक्षता पर जनता का विश्वास लोकतंत्र की बुनियाद है। एसआईआर से जुड़ी आपत्तियों और शिकायतों का निष्पक्ष परीक्षण होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वोट की सुरक्षा, संविधान की सुरक्षा और लोकतंत्र की सुरक्षा के मुद्दे पर जनता अपनी आवाज बुलंद कर रही है।माले नेता ललन प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता अंतिम शक्ति है और मताधिकार से जुड़े प्रत्येक सवाल का समाधान संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। मार्च में राजद प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह, एकरार अहमद, वीरेंद्र सिंह, कमलादेवी, रेखा देवी, कमलेश, रियाज, बीरा यादव, आजाद अहमद, मंजू देवी, सावित्री देवी, कलावती देवी, जय बहादुर, बीरेन्द्र पासवान, बरसाती मुसहर, सिहासन महतो, बजरंग धोबी, मनीष यादव, मनोज पासवान, अरविंद सिंह, हीरालाल, उमेश पासवान, मेराजुद्दीन और सोहित समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।इस दौरान “वोट हमारा-अधिकार हमारा”, “संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ” और “हर पात्र मतदाता का नाम सुनिश्चित करो” जैसे नारे गूंजते रहे। महागठबंधन ने एसआईआर संबंधी शिकायतों के पारदर्शी निस्तारण और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की।

Releated Posts

दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

नालंदा, 29 नवंबर (अविनाश पांडेय) स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां…

छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) छठ महापर्व के दौरान उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ के बीच पूर्व मध्य रेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top